छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शिवरीनारायण की बेटी ने बढ़ाया मान, अबेकस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण राहौद से एक होनहार बच्ची ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 9 साल की रिद्धांशी साहू ने अबेकस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल किया है।


क्लास तीसरी में पढ़ने वाली रिद्धांशी ने रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित स्टेट लेवल प्रतियोगिता में विजुअल कम्पीटिशन में चैंपियन और लिस्निंग कम्पीटिशन में फर्स्ट रनर-अप बनकर सबको चौंका दिया। खास बात ये है कि रिद्धांशी ने मात्र 10 मिनट में 200 मैथ्स के सवाल हल कर अपनी तेज़ गणितीय क्षमता का परिचय दिया।

See also  तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी: 12 से अधिक यात्री हुए घायल, लोगों ने खिड़कियों से निकलकर बचाई जान

रिद्धांशी के माता-पिता बताते हैं कि शुरुआत में वह एक सामान्य छात्रा थी, लेकिन अबेकस क्लास ज्वाइन करने के बाद उसने न सिर्फ मैथ्स का डर खत्म किया बल्कि बड़े बच्चों को भी कड़ी टक्कर देने लगी है।

वहीं, उनकी टीचर रेणुका शर्मा के मुताबिक, अबेकस के जरिए बच्चों की सोचने, समझने और गणना करने की क्षमता तेजी से विकसित होती है, जिससे वे पढ़ाई में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। रिद्धांशी की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

See also  बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार : पंजीकृत श्रमिकों के लिए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना वरदान, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

Related Articles

Leave a Reply