छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त जारी, जिनका भुगतान अटका उन्हें जल्द कराना होगा ये काम 

छत्तीसगढ़ में इस बार महीने की पहली तारीख को ही महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त जारी हो गई. महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी गई. हालांकि कई महिलाओं के लिए इस बार इस राशि का भुगतान नहीं हुआ है. जिन महिलाओं को राशि का भुगतान नहीं हुआ है उन्हें फटाफट क्या करना होगा, आइए जानते हैं… 

इस वजह से कईयों की अटकी है राशि 

दरअसल इस बार कई महिलाओं के इस योजना की 15 वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है. इसका बड़ा कारण उनके आधार कार्ड का अपडेट न होना बताया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों ने बताया कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना जरूरी है. कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है. ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान और निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना जरुरी है,  महिलाओं  से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और ताकि अगली किस्त का भुगतान किया जा सके.

See also  खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply