देश

मुंबई में ऑनर किलिंग, बेटी ने दूसरे धर्म के लड़के से की शादी तो पिता और भाई ने कर दी दोनों की हत्या

मुंबई में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने दूसरे धर्म के युवक के साथ लव मैरिज कर ली थी, जिससे उसके घर वाले नाराज थे. युवती के पिता और भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई

मुंबई में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. गोवंडी इलाके में पिता, भाई और तीन नाबालिगों ने मिलकर अपनी बेटी और उसके पति की हत्या कर दी. दरअसल युवती ने दूसरे धर्म की लड़के से लव मैरिज की थी, जिससे परिजन नाराज थे और उन्होंने गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी.

बीते 14 अक्टूबर को मुंबई के गोवंडी पुलिस थाना इलाके में एक युवक का शव मिला था. उसकी उम्र 20 से 22 साल के बीच थी और उसकी हत्या की गई थी. मुंबई पुलिस के जोन VI डीसीपी हेमराज राजपूत ने इस मामले का खुलासा करने के लिए 10 टीमें बनाई.

See also  बड़ी खबर: जेल में लगी आग, 41 कैदियों की मौत, 39 झुलसे

यूपी का रहने वाला था मृतक

पुलिस टीमों ने पाया कि मृतक की पहचान 22 साल के करण रमेश चंद्र के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. इस मामले में गोवंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच कर रही पुलिस को रमेश चंद्र की पत्नी के पिता पर शक हुआ, जिसके बाद गोरा रईसुद्दीन खान (50) से पूछताछ की गई.

युवती के पिता ने कबूला जुर्म

अधिकारियों से पूछताछ के दौरान रईसुद्दीन खान ने कबूल किया कि उसने अपने बेटे सलमान गोरा खान (22) और अन्य साथियों की मदद से हत्या की. आरोपी ने बताया कि उसने अपनी बेटी गुलनाज और उसके पति करण को मार डाला था क्योंकि दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी और एक साथ रहने लगे थे. पुलिस को गुलनाज का शव नवी मुंबई के सुनसान इलाके से बरामद हुआ था, वह जगह आरोपी ने दिखाई थी.

See also  काल बनी सुबह: दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

पुलिस ने पिता-भाई समेत कई आरोपियों को पकड़ा

गोवंडी पुलिस ने इस मामले में गोरा रईसुद्दीन खान (50), उसके बेटे सलमान गोरा खान (22), सलमान के दोस्त मोहम्मद कैफ, नौशाद खान और उसी इलाके के 3 अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply