जांजगीर चांपा

भाजपा प्रत्याशी श्री नारायण चंदेल को मिल रहा हर समाज का व्यापक जनसमर्थन हर गांव में हो रहा चंदेल का भारी स्वागत

जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नारायण चंदेल को चुनावी दौरे में समाज के हर वर्ग का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। श्री चंदेल जिस गांव में पहुंच रहे है उस गांव के लोग उत्साह पूर्वक स्वागत व अभिनंदन कर रहंे है। अपने जनसंपर्क दौर के दौरान वे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी ले रहे है। इसके साथ ही सभी वर्ग के लोगों से भेठ मुलाकात कर रहें है, हर वर्ग के लोग भाजपा को समर्थन दे रहंे है। ग्राम धनेली, पीथमपुर, भैसमुड़ी, सिऊड़, हीरागढ़, हरदी, कन्हाईबंद, सिवनी, सरखों, पाली, बोड़सरा, मरकाडीह, तेंदुभाठा, लछनपुर, मड़वा, पिसौद, बिरगहनी सहित क्षेत्र के सभी गांवों में एवं चाम्पा नगर व जांजगीर नगर में सभी स्थानों पर सहयोंग व समर्थन देने का वादा किया जा रहा है। अनेक गांव में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं ने आरती उतारकर व तिलक लगाकर भाजपा प्रत्याशी श्री चंदेल का पारंपरिक ढंग से स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिस गांव में भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क के लिये गये पूरे रास्ते में भजन व किर्तन मण्डली व पुष्पवर्षां कर आम नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया इस दौरे में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारीगण शामिल रहें।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply