छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, जशपुर के लिए नहीं हो पाए रवाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से वे जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए. सीएम साय हेलीकॉप्टर में बैठकर 20 मिनट तक उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाए. बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं.

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर जाने वाले थे, जहां दुलदुला विकासखंड के जामटोली में आयोजित मां शारदा धाम मेला में शामिल होने का शेड्यूल था. इसके बाद वहां से शाम 4 बजे वापस रायपुर लौटने वाले थे.

See also  सड़क पर मवेशियों से हादसा हुआ तो तय होगी जवाबदेही, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply