जांजगीर चांपा

जांजगीर: रफ्तार का कहर….सड़क हादसे में तीन की मौत

जांजगीर-चांपा
जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताल देवरी के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बिर्रा पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों बिर्रा से बाइक नंबर CG11CD8229 अपने गृह ग्राम बोरसी जा रहे थे उसी दौरान चांपा रोड में कोई अज्ञात ट्रक की ठोकर मारकर भाग निकला। घटना में बिकेश चंद्रा पिता छतराम चंद्रा उम्र 20, मीनू चंद्रा पिता सेतराम चंद्रा उम्र 20, धनंजय चंद्रा पिता सीताराम चंद्रा उम्र 18 की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना पर मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर और दुर्घटना कारित वाहन की तलाश में जुटी है। मौके पर भारी तनाव की स्थिति निर्मित थी हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सुचारू कर दिया है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply