छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कॉलेज स्टूडेंट की मौत पर परिजन समेत छात्रों ने किया हंगामा, NH-49 किया जाम, नौकरी और मुआवजे के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के स्टूडेंट के हादसे में मौत के बाद छात्रों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया. दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन और छात्र कॉलेज पहुंचे और शिक्षकों व प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और मृतक छात्र का शव कॉलेज के सामने रखकर नारेबाजी करने लगे. काफी देर के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और प्रशासन से मुआवजे और नौकरी का आश्वासन मिलने पर चक्काजाम खत्म हुआ.

जानकारी के अनुसार, सक्ती के बीए फाइनल वर्ष के छात्र बलदेव गोंड की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह कॉलेज की ओर से अकलतरा क्रिकेट खेलने गया था. सभी छात्र बाइक से गए थे. वापसी के दौरान सड़क दुर्घटना में बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  निकाय चुनावों में क्यों हो रही है देरी? नेता प्रतिपक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा लेटर

लापरवाही का आरोप, कॉलेज में हंगामा

गुस्साए छात्रों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर NH-49 को जाम कर दिया. कलेक्टर कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 10 लाख रुपये मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग की.

अधिकारियों ने दी समझाइश, स्थिति सामान्य

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक छात्र बलदेव गोंड के परिवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से 1 लाख रुपये की सहायता व शासन की ओर से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को कॉलेज में नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रबंधन और प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद और काफी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया. इसके बाद जाकर रास्ता बहाल हो सका.

See also  नशे में धुत्त कार चालक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में चार युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Reply