छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने दाखिल किया नामांकन, कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने शक्ति प्रदर्शन कर दुर्ग के पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम बघेल के इस नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं कल 31 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

नामांकन भरने से पहले सीएम ने ट्वीट करके कहा कि हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply