छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना का बढ़ता खतरा, दुर्ग में एक और मौत, प्रदेश में 72 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार को दुर्ग में डायबिटीज से पीड़ित एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया, जिससे प्रदेश में पिछले सवा माह में यह तीसरी मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 23 नए मरीज मिले हैं, जिनमें रायपुर से 10, कांकेर से 6, दुर्ग से 4, बीजापुर से 2 और बेमेतरा से 1 मरीज शामिल है

इस दौरान 2745 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें संक्रमण दर 1% के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह रही कि 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में 72 एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस अब भी सक्रिय है और सावधानी बेहद जरूरी है। आंबेडकर अस्पताल के चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा के मुताबिक, मास्क पहनने और भीड़ से बचने जैसी सावधानियों से संक्रमण रोका जा सकता है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

See also  सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया, सभी का शव बरामद, मुठभेड़ जारी

Related Articles

Leave a Reply