छत्तीसगढ़

भिलाई में हत्या, पत्नी पर शक के चलते पति ने पड़ोसी को पहले शराब पिलाई फिर किया मर्डर

भिलाई

उतई थाना क्षेत्र के पास भाटा महकाकला में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली. लाश देखने से बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या होने की बात सामने आई. इसके बाद उतई पुलिस ने जांच शुरू की. भिलाई में युवक की हत्या: घटना रविवार देर रात की है. मृतक का नाम कामेश्वर मारकंडे है. उम्र 36 साल. भाटा महकाकला गांव का ही रहने वाला था. रविवार रात को उस के पड़ोसी सुनील कुर्रे ने उसे गांव के मैदान में शराब पीने के लिए बुलाया. इसके बाद किसी ने कामेश्वर मारकेंड को नहीं देखा. कुछ देर बाद उसकी लाश मिली. हत्या की सूचना पर उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. घटना की जांच शुरू की.

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

सुनील कुर्रे ने ही उसकी हत्या की और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. कुछ ही घंटों बाद पुलिस को आरोपी गांव के गांव के ही बाहर घूमने के बारे में पता चला जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. मनीष शर्मा, थाना प्रभारी, उतई

ये है हत्या का कारण: पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुनील कुर्रे पत्नी के चरित्र पर शक करता था. उसे शक था कि पड़ोस मे रहने वाला कामेश्वर मारकंडे की उसकी पत्नी पर बुरी नजर है. इसी शक के चलते सुनील कुर्रे ने कामेश्वर को गांव के बाहर शराब पीने के लिए बुलाया. वहां से उससे झगड़ा करते हुए कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे मौके पर ही कामेश्वर की मौत हो गई. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

See also  CM बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का किया लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply