देश

हिंदू शरणार्थियों का केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन, दिल्ली CM बोले- मैंने सिर्फ CAA के खतरों के बारे में बताया था

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के CAA पर बयाने के बाद हिंदू शरणार्थियों ने उनके घर के सामने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए केजरीवाल के घर के सामने रोक रखा है. इस प्रदर्शन के बीच सीएम केजरीवाल ने कहा,’मैंने कल बताया था कि किस तरह CAA देश के लिए खतरनाक है और कैसे इसके लागू होने से देश भर में भारी संख्या में पड़ोसी देशों से घुसपैठिए आ जाएंगे. आज गृहमंत्री ने उस पर अपना बयान दिया है. मैं इसका जवाब प्रेस कांफ्रेंस कर दूंगा.’

आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल के बयान का समर्थन करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा,’कहा पाकिस्तान से आए लोगों से हमारी बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी. अगर केजरीवाल भ्रष्ट होते तो ब तक बीजेपी में शामिल हो जाते. जो लोग पाकिस्तान से आएंगे वे झुग्गी में रहेंगे. जब वो लोगों के घरों के सामने रहेंगे तो आम लोगों की बेटियां उनसे सुरक्षित रहेंगी? दंगे होंगे, डकैती बढ़ेगी. क्या बीजेपी कानून व्यवस्था की गारंटी लेगी.’

See also  शिक्षा विभाग में संविदा का आपरेटर निकला करोड़ों का आसामी...हर माह 2 लाख 32 हजार 320 रुपये करता था गबन

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सीएए पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा. उन्होंने कहा था,’इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के लोग भारत आएंगे, ये कितना सुरक्षित होगा. चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे. अगर आपके घर के पास पाकिस्तान, बांग्लादेश से लोग आकर झुग्गी बनाकर रहने लगें तो क्या आप पसंद करोगे?’

Related Articles

Leave a Reply