छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खलासी समेत 2 की मौत, 7 यात्री भी घायल

अंबिकापुर: पत्थलगांव से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही बस ने मंगलवार की रात रघुनाथपुर, सिलसिला के पास पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस के खलासी समेत 8 यात्री घायल हो गए। सभी को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला यात्री ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बस के परखच्चे भी उड़ गए।

अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित रघुनाथपुर के दर्रीडीह चौक पर मंगलवार की रात राजधानी बस क्रमांक सीजी 15 डीएच 0638 के ड्राइवर की लापरवाही देखने को मिली। यात्रियों से भरी बस ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएम 5411 को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस के खलासी की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 8 यात्री घायल हो गए।

See also  रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, टेकऑफ के दौरान की घटना
CG bus accident

सूचना मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बस से घायलों को निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल बस सीतापुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

इधर बस हादसे में गंभीर रूप से घायल सीतापुर के भरतपुर निवासी 50 वर्षीय महिला इसपेलेना लकड़ा पति जहर साय को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। महिला अपना इलाज कराने अंबिकापुर आ रही थी।

बस के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि बस ने ओवरटेक के चक्कर में ट्रक को टक्कर मारी। हादसे में बस के सामने का हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। रघुनाथपुर पुलिस ने मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराकर आवागमन शुरु कराया। ट्रक रायगढ़ से कटनी जा रहा था।

See also  Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

Related Articles

Leave a Reply