छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) द्वारा विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा एवं परसाहीनाला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 08 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) में आवेदन किया जा सकता है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर ने बताया कि विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा एवं परसाहीनाला में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

See also  जांजगीर चांपा: पिता के साथ नहर में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत

Related Articles

Leave a Reply