छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, नकल रोकने के लिए ये टीम करेंगी निगरानी, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

रायपुर: CGBSE Board Exam 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है।

उड़नदस्ता टीम रहेगी सक्रिय

आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेंगे और लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही गर्मी को देखते हुए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

See also  बिलासपुर में फिलिस्तीनी झंडा फहराने को लेकर हंगामा: हिन्दू संगठन ने थाने का किया घेराव, पुलिस ने 16 को हिरासत में लिया

शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियो को दी शुभकामनाएं

वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने ये भी अपील की है कि वे सकारात्मक सोच के साथ और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हों।

Related Articles

Leave a Reply