छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सरकारी स्कूल के बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

जांजगीर चांपा। पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ चंडीपारा का है, जहाँ आज रात को महाराष्ट्र के रवि अम्बेडारे अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, बताया जा था है कि मृतक भिलोनी हाई सेकेंडरी स्कूल में बाबू पद पर कार्यरत था जो शराब का आदि था।

जानकारी के अनुसार, मृतक रवि अम्बेडारे का परिवार महाराष्ट्र में रहते हैं जो सन 2016- 2017 से पामगढ के ग्राम भिलौनी हाई सेकेंडरी में पदस्त था। आज सबेरे उसका दोस्त सिदार मारकंडे जब मृतक के घर पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए।

रवि अम्बेडारे का शव मोटा रस्सी से पंखे लटक रहा है,  तब दोस्त ने तत्काल पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पामगढ़ पुलिस आत्महत्या कारणों का पता लगाने में जुट गई है।  पामगढ़ पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दिया है।

See also  रहस्यमयी तरीके से उपसरपंच लापता, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, ग्रामीणों ने जताई अनहोनी की आशंका

Related Articles

Leave a Reply