छत्तीसगढ़

एकतरफा प्रेम : सनकी आशिक ने छात्रा को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार…

बालोद

जिले से एक 11वीं की छात्रा के हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर छात्रा को मौत के घाट उतार दिया है। शिकायत के चंद घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी और स्कूटी बरामद की है। मिली जानाकारी के मुताबिक, छात्रा रोजाना सुबह 6 बजे अपने गांव बरही से ग्राम करहीभदर ट्यूशन के लिए स्कूटी से जाया करती थी। युवक उससे एक तरफा प्यार करता था।युवक ने कई बार अपने प्यार का इजहार किया लेकिन लकड़ी ने मना कर दिया। जिस बात से गुस्साएं आशिक ने छात्रा को मौका देखकर उसे मार दिया। आरोपी युवक बरही गांव रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छात्रा की हत्या आज मगंलवार को सुबह ग्राम साकरा में हुई।

See also  बलरामपुर में कैंप शिफ्टिंग के दौरान पिकअप पलटी, 2 सीएएफ जवानों की मौत

Related Articles

Leave a Reply