छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षण एवं नाम निर्देशन की तैयारियों का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा। आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज सारागांव, नवागढ़, शिवरीनारायण एवं चांपा में नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियों का जायजा लिया एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने निर्वाचन के लिए सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने के लिए बनाए गई व्यवस्था का आज जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आवश्यक बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मत पेटी वितरण केन्द्र, भवनों में बिजली सुविधा, इंटरनेट कनेक्शन, पार्किंग व्यवस्था, पानी सप्लाई तथा शौचालय की उचित व्यवस्था सहित सभी आधारभूत व्यस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम चांपा श्री सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  उद्योगपति रतन टाटा का निधन पर सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, लिखा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को सदैव याद रखेंगे

Related Articles

Leave a Reply