छत्तीसगढ़

थ्री स्टार होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7वीं मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं समेत मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में थ्री स्टार होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। होटल ट्रिनिटी के सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की रेड में तीन अलग– अलग कमरों में तीन महिलाएं मिली। कमरों की तलाशी में मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने होटल के मैनजर और स्पा संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की कार्रवाई की है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से 9 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे रेड कार्रवाई की। पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। पाइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

See also  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत राज्य में दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नए घरेलू LPG कनेक्शन, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिली। महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने कमरों की तलाशी ली, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने एवं अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर थाने लाया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, नगदी 6,000 रुपये (पुलिस पाइंटर द्वारा दिया हुआ), स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा (वर्ष 2024 से) जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

See also  छत्तीसगढ़: फेसबुक पर अश्लील गाली युवक को पड़ा भारी

गिरफ्तार आरोपी

  1. विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान नं. 41/बी, जोन-2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास, वार्ड नं. 14 कैलाश नगर मिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड रायगढ़
  2. देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

जब्त मशरूका

  1. ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल
  2. नगदी रकम ₹6,000
  3. सनराइज स्पा के दस्तावेज
  4. ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर
  5. वर्ष 2024 से किरायानामा दस्तावेज
  6. आपत्तिजनक सामग्री

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक एवं अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, जितेंद्र दुबे, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर एवं महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  दूसरों के डॉक्यूमेंट पर सटोरियों के बैंक खाते:UP और महाराष्ट्र के सटोरियों से जुड़े तार, 11 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply