छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में उठी ‘गोवा ब्रांड’ शराब उपलब्ध कराने की मांग, डिमांड सुनकर मंत्री भी मुस्कुराए

पिथौरा। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं और मांगों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिथौरा विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में एक अलग तरह की मांग चर्चा का विषय बन गई। शिविर में आबकारी विभाग को लिखित आवेदन देकर मदिरा दुकानों में “गोवा ब्रांड” की शराब उपलब्ध कराने की मांग की गई।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के थोक तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची!

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में विभाग को अब तक कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं और दोनों ही शिकायतों में मंदिरा दुकानों में गोवा ब्रांड की शराब उपलब्ध कराने की मांग की गई है। अधिकारी की यह बात सुनकर प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुस्कुरा पड़े, जिससे शिविर में मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी का माहौल बन गया।

See also  मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

हालांकि मंत्री बघेल ने स्पष्ट कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा और किसी भी आवेदन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “कोई भी आवेदन कचरे के डब्बे में नहीं जाएगा।”

सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे प्रशासन के सामने रख रहे हैं, जिनके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

See also  जांजगीर कलेक्टर का बड़ा एक्शन; 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply