छत्तीसगढ़

कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजा तालाब इलाके में एक मकान के कमरे से युवक की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रतनेश सागरकर के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेला रह रहा था. सोमवार देर शाम राजातलाब के कुंदरापारा इलाके स्थित उसके घर में खून से लथपथ शव पाया गया. शव के पास बिखरे खून और शव के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह अनुमान है कि रत्नेश की मौत दोपहर के समय हुई होगी.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीएसपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

बताया जा रहा है कि मृतक किसी पुलिसकर्मी का भाई था, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस समय पुलिस हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply