छत्तीसगढ़

SP पर हाथियों का हमला….जंगली हाथी ने सूंड से जमीन पर फेंका…. SP की पत्नी सहित 4 वनकर्मी घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

जिले के SP त्रिलोक बंसल पर बुधवार शाम अपनी पत्नी के साथ गांव में घुसे हाथियों को देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी ने सूंड़ से हमला कर जमीन पर फेंक दिया। हमले में उनकी पत्नी और 4 वनकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। IPS अफसर और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

हाथियों के लगातार गांव में मूवमेंट की सूचना मिलने पर SP त्रिलोक बंसल बुधवार शाम अपनी पत्नी, DFO संजय त्रिपाठी और अन्य वनकर्मियों के साथ हाथी देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पेंड्रा रेंज के अमारू जंगल में हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में SP बंसल, उनकी पत्नी श्वेता बंसल और वनकर्मी घायल हो गए। मरवाही डीएफओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि SP बंसल के ऊपर मादा हथिनी ने हमला किया है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड और अन्य पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन हाथी हमले के बाद वह भाग निकले। उनका अभी तक कुछ पता नहीं है। बताया जा रहा है कि SP बंसल हाथियों के काफी नजदीक तक चले गए थे। फिलहाल बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

Related Articles

Leave a Reply