छत्तीसगढ़

महासमुंद थाने में कांग्रेस पार्षद को मारा चाकू, पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने किया हमला, सभी आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। सिटी कोतवाली परिसर में कांग्रेस पार्षद विजय साव पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार रात की है। वार्ड नंबर 28 के पार्षद विजय साव एक बर्थडे पार्टी में हुए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे।

See also  सुशासन तिहार में उठी ‘गोवा ब्रांड’ शराब उपलब्ध कराने की मांग, डिमांड सुनकर मंत्री भी मुस्कुराए

इसी दौरान विवाद के दूसरे पक्ष के शकील खान, शरीफ खान, चिरंजीवी यादव और सौरभ यादव भी वहां आ गए। थाना परिसर में दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

मामला बिगड़ा और चारों आरोपियों ने पार्षद विजय साव की कमर के नीचे चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया। घायल पार्षद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

See also  देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये लीटर बढ़े दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, (3) 5 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था। 2020 में पार्षद की पत्नी ने शकील और शरीफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों को जेल भी जाना पड़ा था।

See also  आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में शकील और शरीफ की मां ने पार्षद का चुनाव लड़ा था। इन्हीं कारणों से दोनों पक्षों में तनाव था।

Related Articles

Leave a Reply