छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR-CHAMPA BREAKING : मामा से मिलकर लौटते हुए बाईक सवार भांजे को ट्रेलर ने कुचला, एक की मौत

जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी सोनार से लौटते हुए नेशनल हाईवे में ट्रेलर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई और एक युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है।

मिली जानकारी अनुसार झलमला के तीन युवक संतदास 22 वर्ष, बादलराज 17 वर्ष और शिवकुमार कर्ष 25 वर्ष अपने मामा से मिलने कोटमी सोनार गए थे। लगभग 3.30 बजे अपने मामा से मिलकर तीनों युवक रसेड़ा की ओर से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे। नेशनल हाईवे से थोड़ा आगे बढ़ने पर मुरलीडीह गांव के पास पहुंचने पर अकलतरा से आ रही ट्रेलर इन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों बाइक सवार युवक बाइक से गिर गये और गिरकर उनमें से एक युवक का सर ट्रेलर के नीचे आ गया जिससे युवक की तुरंत मौत हो गई। उनमें से एक युवक संतदास का पैर ट्रेलर के नीचे आने बुरी तरह कुचल गया है। उनमें से एक नाबालिक था वह छिटककर दूर जा गिरा।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

यह घटना देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जय मां कर्मा एम्बुलेंस को फोन किया। एक युवक की मौत की खबर सुनते ही अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल अकलतरा टी मणिकांत पांडे तहसीलदार प्रियंका बंजारा वहां पहुंची। इस घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए साथ ही परिजन भी वहां पहुंच गए घायल युवकों को सिम्स रेफर किया गया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अकलतरा सीएससी केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर थाना में डटे हुए थे तहसीलदार द्वारा उन्हें समझाइश दी जा रही है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply