छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा जिला पंचायत को मिला नया सीईओ: विनय कुमार पोयम संभालेंगे जिम्मेदारी, गोकुल राम रावटे का मुंगेली तबादला

जांजगीर-चांपा। राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) गोकुल राम रावते का तबादला मुंगेली कर दिया है। उनकी जगह विनय कुमार पोयम को जांजगीर-चांपा जिला पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, गोकुल राम रावते अब मुंगेली जिले में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि विनय कुमार पोयम जल्द ही जांजगीर-चांपा में पदभार ग्रहण करेंगे।

विनय कुमार पोयम के पदभार संभालने के बाद जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकास कार्यों के क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, गोकुल राम रावते के कार्यकाल में जिले में कई विकास योजनाओं का संचालन किया गया। अब उनके स्थानांतरण के बाद जिला पंचायत में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत होगी।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी नए सीईओ से काफी अपेक्षाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply