छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का बड़ा प्रहार: 27.57 लाख का गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्टेशन पर तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन 55 किलो 150 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 27.57 लाख रुपये आंकी गई है।

​जीआरपी को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गांजे को कुल 32 पैकेटों में बहुत ही शातिर तरीके से छिपाकर ले जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी ओडिशा और मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे और ट्रेनों के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।​ जीआरपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार चारों तस्करों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply