देश

घर बनवा रहा था युवक, अचानक पुराने कमरे पर पड़ी नजर, दिखा कुछ ऐसा भागी भागी आई पुरातत्व विभाग की टीम

बुरहानपुर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में इन दिनों एक पुराने रहस्य को लेकर लोगों की उत्सुकता चरम पर है. राजपुरा इलाके में एक आम सी खुदाई के दौरान जो मिला, उसने न सिर्फ मकान मालिक को चौंकाया, बल्कि पूरे शहर को चर्चा में ला दिया. यहां खुदाई करते वक्त ज़मीन के नीचे एक प्राचीन कमरा मिला, जिसमें एक गुप्त रास्ता भी दिखाई दिया है. यह खोज अब लोगों के लिए कौतूहल और रोमांच का विषय बन गई है.

कमरे से मिला सुरंग का रास्ता
जिस ज़मीन पर यह कमरा निकला, वह आनंद भगत नामक व्यक्ति की है. वह यहां अपना घर बनवा रहे थे और जैसे ही खुदाई शुरू हुई, वैसे ही एक अजीब-सा ढांचा सामने आया. जब कमरे की दीवारों को ध्यान से देखा गया, तो उसमें से एक संकरी सुरंग जैसी जगह भी दिखने लगी. आनंद भगत का कहना है कि यह शायद पुराने ज़माने का भंडारण कक्ष या प्याऊ हो सकता है, लेकिन इसकी सच्चाई क्या है, ये अब पुरातत्व विभाग ही बताएगा.

See also  नशे का आदि पति, रोज करता था घरेलू हिंसा… पत्नी ने तीन बच्चों के साथ लगाई फांसी

जांट में जुटी पुरातत्व विभाग की टीम
नगर निगम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उनके इंजीनियर तुरंत मौके पर पहुंचे. आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला पुरातत्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है और अब विभाग की टीम इसकी जांच करेगी. दिलचस्प बात यह है कि छह महीने पहले भी इसी क्षेत्र में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान एक और प्राचीन कमरा सामने आया था.

इस रहस्य से पर्दा उठने से पहले ही यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है. हर दिन सैकड़ों लोग यहां पहुंच रहे हैं, कोई फोटो ले रहा है, तो कोई कमरे के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है. लोगों का मानना है कि यह रास्ता पुराने किलों या महलों से जुड़ा हो सकता है, जो कभी आपातकालीन मार्ग के तौर पर इस्तेमाल होता था.

See also  अजब-गजब ! सरपंच पर 20 लाख का कर्ज, चुकाने के लिए अपनी ही पंचायत को रख दिया गिरवी

Related Articles

Leave a Reply