छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, बैलेंस बिगड़ने से एरिया मैनेजर की दर्दनाक मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का पैर फिसल गया और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी।

इसी दौरान पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन कुछ मिनट रुकने के बाद रवाना होने लगी। इसी बीच संदीप ने लोकल ट्रेन छोड़कर चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसल गया। बैग कलाई तक खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया।

See also  नशे में टल्ली हुए हेड मास्टर साहब : स्कूल परिसर में ही करने लगे लोटम लोट, वीडियो बनाने वालों को धमकाया

इस तरह हुई मौत

वहीं, ट्रेन के गेट पर लगी रॉड पर उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ गई। देखते ही देखते वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply