छत्तीसगढ़

अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने गए अधिकारी, खूद की हो गई फजीहत… फिर मौके से ऐसे भागे

अंबिकापुर के ग्राम महुआ पारा में उस समय विवाद हो गया जब आबकारी विभाग का अमला महुआ शराब (Mahua liquor) पकड़ने के लिए छापा मारा. इसी दौरान कुछ ग्रामीण अवैध उगाही करने की बात को लेकर हंगामा करने लगे. विवाद बढ़ता देख आबकारी विभाग के कर्मचारी अपने अधिकारियों को ही छोड़ कर चलते बने. अधिकारी किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया तब जाकर वह वहां से निकला. वहीं अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग का काफी फजीहत हो रहा है.

बीच सड़क पर ग्रामीण और आबकारी विभाग के बीच विवाद

दरअसल, अम्बिकापुर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से महुआ शराब का व्यापक पैमाने पर बेचा जा रहा है. जिसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी है, लेकिन ग्रामीणों की एक जुटता के आगे आबकारी विभाग कार्रवाई करने से बचता है. वहीं आज अवैध शराब की धरपकड़ करने गए आबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और दस हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. 

See also  छत्तीसगढ़: जांबाज सिपाहियों को सलाम!......नही पहुंचते समय पर तो खत्म हो जाती दो जिंदगी

फजीहत होते देख मौके से भागे अधिकारी

वहीं विवाद को बढ़ता देख आबकारी विभाग के कर्मचारी पहले वहां से निकलते बने. हालांकि इस दौरान एक अधिकारी मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए किसी तरह मामला को शांत कराया. काफी फजीहत के बाद जांच के लिए पहुंची आबकारी टीम वहां से खिसक ली, लेकिन अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे अधिकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अनिल गुप्ता और उनकी टीम शासकीय वाहन से शहर के नजदीक मणिपुर थाना अंतर्गत ग्राम मठपारा में अवैध महुआ शराब बेचे जाने की शिकायत पर धरपकड़ करने पहुंचे थे. आबकारी टीम द्वारा रिश्वत मांगने का वार्डवासियों के आरोप के बाद आबकारी पुलिस ही संदेह में घिर गई. बीच सड़क पर आबकारी विभाग की जमकर फजीहत होने लगी. इस दौरान वार्डवासी और आबकारी विभाग की टीम के बीच जमकर बहस हुई.

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र : चंदा चोरी पर विपक्ष का स्थगन, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

Related Articles

Leave a Reply