छत्तीसगढ़

सीआईएसएफ आईजी पर भतीजी ने लगाया बड़ा आरोप, आईजी संजय प्रकाश ने कहा- पारिवारिक मामला

दुर्ग

सीआईएसएफ आईजी पर अपनी ही भतीजी को कथित रूप से बंधक बनाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगा है. इसकी जानकारी खुद आईजी की भतीजी ने अपनी मौसी को दी. जिसके बाद दानापुर, बिहार से उसकी मौसी महिला विकास मंच से जुड़े लोगों के साथ दुर्ग पहुंची और एसपी से मदद मांगी.आईजी पर क्या है कथित आरोप: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उतई के आईजी संजय प्रकाश की भतीजी उनके साथ रहती है. 22 साल की इस युवती के पिता बैंक मैनेजर थे. पैतृक रूप से जमींदार परिवार से थे. युवती के माता पिता की मौत हो गई. जिसके बाद उनकी इकलौती बेटी को उसके चाचा यानी सीआईएसएफ आईजी दुर्ग संजय प्रकाश पिछले साल अपने साथ भिलाई के सीआईएसएफ कैंपस उतई लेकर आ गए.

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब युवती की मौसी, महिला विकास मंच से जुड़े लोगों को साथ लेकर आईजी से मिलने उनके घर पहुंची. युवती की मौसी और महिला विकास मंच के मुताबिक युवती से उन्हें मिलने नहीं दिया गया. जिसके बाद वे दुर्ग एसपी ऑफिस पहुंचे.युवती ने कहीं थी आत्महत्या की बात: बच्ची की मौसी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से आईजी की भतीजी उनसे सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बताती थी. युवती की मौसी अनीता शर्मा का आरोप है कि युवती ने अपने आईजी चाचा पर आरोप लगाया कि वे उसे कहीं भी बाहर निकलने नहीं देते हैं. हर समय उस पर निगरानी रखी जाती है. प्रॉपर्टी के पेपर पर साइन करवाया जा रहा है. उसे इस बंधन से यदि जल्द नहीं छुड़ाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी. युवती की मौसी का कहना है कि वे सब जानने के बाद उन्होंने उसके चाचा आईजी संजय प्रकाश से मोबाइल पर बात करने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने पारिवारिक मामला बताकर बात करने से मना कर दिया.

See also  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में घायल:BJP मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

भतीजी लगातार इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में रहती थी. पटना के बगीचे को उसके चाचा द्वारा बेचे जाने के बाद उसने सुसाइड करने की भी बात कही।.प्रॉपर्टी के पेपर में उसके साइन करवाए जाते थे. अब पटना के फ्लैट बेचने का भी दबाव बनाया जा रहा है.- अनीता शर्मा, युवती की मौसी
इसके बाद क्या हुआ: युवती की मौसी ने पटना महिला विकास मंच से संपर्क किया. अनीता शर्मा ने इंस्टाग्राम में भेजे गए भतीजी के मैसेज का हवाला देते हुए उनसे मदद मांगी. महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा कुमारी, संरक्षक वीना मानवी और उपाध्यक्ष फहीमा खातून दुर्ग पहुंचे.

मामला प्रॉपर्टी विवाद का: महिला विकास मंच की संरक्षक वीना मानवी ने बताया कि युवती की मौसी ने इस प्रकरण में मदद मांगी थी. मामला प्रॉपर्टी विवाद का है.जिसमें युवती खुद भी इंट्रेस्ट ले रही है. क्योंकि उसके माता पिता के मौत के बाद जो उसके हिस्से की संपत्ति थी वह उस संपति को किसी को नहीं होने देना चाहती है. इसके अलावा उससे पूछताछ में यह भी पता चला है कि उसे घर में ही रखा जाता था और उस पर निगरानी के लिए तमाम तरीके अपनाए जाते हैं.

See also  बीच बचाव करने पहुंची आदिवासी महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप.....पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौसी और युवकी को मिलाया: दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उतई थाना क्षेत्र के सीआईएसएफ यूनिट के आईजी संजय प्रकाश से मिलने युवती की मौसी आई थी, मौसी का आरोप है कि भतीजी को मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद पुलिस से संपर्क किया. आईजी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के भी मिलने से किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है.

इंडिपेंडेंट एजेंसी भी साथ में रहे. महिला बाल विकास से संपर्क कर सखी सेंटर के कर्मचारियों के साथ उनकी मौसी को आईजी निवास भेजा गया. जहां उनकी मौजूदगी में युवती और उसकी मौसी की मुलाकात हुई. युवती ने पटना अपने मामा के घर जाने की इच्छा जाहिर की है. वो अपनी मौसी के साथ बिहार चली जाएगी. शलभ सिन्हा, दुर्ग एसपी

See also  सीबीएसई का पैटर्न अपनाएगा माध्यमिक शिक्षा मंडल: 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा नए ब्लूप्रिंट पर

आरोपों पर आई जी ने क्या कहा: मामले का खुलासा होने के बाद सीआईएसएफ आईजी संजय प्रकाश ने इस मामले में किसी तरह की बात मीडिया में कहने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मामला पारिवारिक है. प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply