छत्तीसगढ़सक्ती

मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

सक्ती
जिले के हसौद थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शासकीय कन्या शाला के पास स्थित मोबाइल टावर पर एक नाबालिग लड़की चढ़ गई।

लड़की टावर से छलांग लगाने की बात कह रही थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही हसौद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लड़की को समझाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस की घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार नाबालिग को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग सक्ती जिले के ग्राम करही की रहने वाली है और वर्तमान में हसौद में अपने मामा के यहां रह रही थी।

सूत्रों के अनुसार प्रेम संबंध से जुड़े विवाद अथवा प्रेमी से बिछड़ने के कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है, हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है कि किन परिस्थितियों में नाबालिग ने टावर पर चढ़कर इतना बड़ा कदम उठाने का प्रयास किया।

See also  पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर सराहनीय पहल, जांजगीर में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply