छत्तीसगढ़

चोरी के शक में डंडे से पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार

जशपुर

जिले में चोरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या पड़ोस में ही रहने वाले शख्स ने अपने 3 और साथियों के साथ मिलकर की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बटईकेला (लालगोड़ा) निवासी बुधन साय नागवंशी अपनी पत्नी के साथ घर को बंद कर मजदूरी करने गया था। वहां से वापस आकर उसने देखा कि घर के अंदर से काफी सारे बर्तन गायब हैं। इस पर उसे अपने पड़ोसी रोहित राम नागवंशी(26) पर शक हुआ। इसके बाद बुधन ने अपने 3 और साथियों को भी बुला लिया और बाइक से रोहित की तलाश करने लगे।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

चारों मिलकर रोहित की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रोहित उन्हें गांव में ही मिल गया। इसके बाद चारों ने रोहित को रोक लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उस पर जमकर मुक्के बरसाए। यहां मारपीट के बाद भी आरोपी नहीं माने। फिर उन्होंने रोहित को बाइक में बैठा लिया और अपने मोहल्ले में ले गए। यहां आरोपियों ने उसे डंडे से बेदम पीटा। इसके बाद सड़क किनारे उसे फेंक कर चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

वहीं मारपीट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये देखने पर आस-पास के लोगों ने रोहित के परिजनों को इस बात की सूचना दी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बाद में काफी तलाश करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शव का पीएम कराकर भी परिजनों को सौंप दिया गया था। अब मंगलवार को पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस ने इस केस में बुधन के अलावा जेठू राम(19), सिमु साय (28), रातु राम(28) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 बाइक, डंडा जब्त किया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply