छत्तीसगढ़

विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा के खुले द्वार, पहले दिन ही पर्यटकों की उमड़ी भीड़

बस्तर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है. हर साल की तरह इस बार भी बारिश के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. अब मानसून समाप्त होने के बाद इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोला गया है.

शनिवार को खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक कुटुमसर गुफा का मनमोहक नजारा देखने पहुंचे. वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर वर्ष लाखों पर्यटक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच स्थित इस अद्भुत गुफा को देखने आते हैं. इस साल भी पर्यटकों की भारी आमद की उम्मीद जताई जा रही है.

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कुटुमसर गुफा अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, चूना पत्थर की संरचना और रहस्यमय वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यह गुफा छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण मानी जाती है.

See also  ‘खबर का असर’ बुची हरदी में मुक्तिधाम के लिए विधायक ने पांच लाख की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply