देश

दोस्त की बीवी को कहता था दीदी, उसी से किया अफेयर, फिर दुबई ले जाकर कर ली शादी… कहानी दगाबाज यार की

फरीदाबाद

हरियाणा के फरीदाबाद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शहर के एनआईटी निवासी एक कारोबारी ने पत्नी पर बच्चों का अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. कारोबारी का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ दुबई घूमने चली गई और उससे बगैर तलाक लिए उसने अवैध तरीके से शादी भी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी, प्रेमी उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 29 सितंबर 2023 को यह कहकर गई कि उसने अपने मामा से मिलने जाना हैं क्योंकि वह बीमार हैं. ऐसे में जब शाम तक पत्नी घर वापस नहीं पहुंची तो पीड़ित ने अपनी सास को फोन किया, जहां पता चला कि पत्नी वहां भी नहीं पहुंची है. इसके बाद पीड़ित ने थाना एनआईटी में केस दर्ज कराया.

See also  आज 73वां जन्मदिन मना रहे पीएम मोदी, राष्ट्रपति से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक जानें किन बड़े नेताओं ने दी बधाई

दोस्त की बीवी को मानता था बहन

पीड़ित ने कहा कि उसे थाना एनआईटी से 4 अक्टूबर 2023 को कॉल आया, जिसमें बताया कि उनकी पत्नी थाने में हैं. ऐसे में जब वो थाने पहुंचा तो उसे पता चला कि पत्नी बिजनेस पार्टनर कुलदीप के साथ अपनी मर्जी से दुबई चली गई थी. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि उनकी एनएच पांच में तंदूरी हट के नाम से दुकान है. दुकान में कुलदीप सिंह पार्टनर था. वह उसकी पत्नी को बहन बताता था. पुलिस से पूछताछ में पीड़ित की पत्नी ने कुलदीप के साथ अवैध संबंध होने की बात भी बताई थी.

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और बच्चों से दूर रहने लगी. पीड़ित ने बताया कि 27 अगस्त 2024 को जब वो अपने बच्चों को स्कूल लेने गया तो उसकी पत्नी बेटी को लेकर बैठी हुई थी. पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने कहा कि उसकी जो मर्जी होगी करेगी. ऐसे में तुम चैन की जिंदगी चाहते हो तो 50 लाख रुपए दे दो, वरना कुलदीप के साथ मिलकर बच्चों को उठा ले जाएगी. इसके अलावा ये भी धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह और कुलदीप मिलकर उसके पूरे परिवार को झूठे केस में फंसा कर जीवन तबाह कर देगी.

See also  मुरादाबाद: ‘पुलिस ने बेटे को मार डाला…’, घरवालों का आरोप, एसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

पीड़ित ने बताया पत्नी ने उससे कहा कि कुलदीप ही अब उसका पति है, दोनों ने शादी कर ली है. पत्नी ने कारोबारी को शादी का सर्टिफिकेट भी दिखाया. पीड़ित का आरोप है कि पत्नी का प्रेमी कुलदीप की पत्नी और उसके पिता अमरजीत सिंह भी इस पूरे मामले में शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply