छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में पलटी पिकअप: 1 की मौत, 17 घायल, 5 गंभीर भेजे गए बिलासपुर सिम्स

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर तुरतुरिया दर्शन करने जा रही दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लवन थाने के डोंगरीडीह के पास हुआ है। ग्राम भोथीडीह एवं ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के करीब 30 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए तुरतुरिया, कसडोल जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरीडीह (थाना लवन) के पास पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

See also  तीन बच्चो की माँ को चढ़ा प्यार का बुखार , तीनो बच्चो को छोड़कर 20 साल छोटे प्रेमी के साथ हुई फरार

हादसा इतना जबरदस्त था कि, वाहन में सवार 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल लोगों को अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि, टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply