छत्तीसगढ़

पैरो में लगी थी लोहे की जंजीर… महानदी में 20 किमी बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंची महिला

रायगढ़

जिले में तेज बारिश के दौरान बुधवार को सारंगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथ में एक महिला महानदी में जा गिरी। महिला महानदी के तेज बहाव में बहते हुए 20 किमी दूर ओडिशा के पलगढा जा पहुंची जहां नदी में मछली पकड़ने उत्तरे मछुआरों ने महिला को जद्दोजहद करते देखा तो गहराई में जाकर उसे नदी से बाहर निकाला। बाद में इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दी गई और ओडिशा पुलिस ने सारंगढ पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस महिला को लेने ओडिशा रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुवारों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुवारों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।

See also  छत्तीसगढ़: शराब की अवैध तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार

महिला के पैरों में लोहे की बेड़ियां

उफनती हुई महानदी में 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। जिसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरे भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। मानसिक रूप से बीमार लग रही महिला महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने बताया कि हम लोग महिला को देखे तो वह बह कर आ रही थी बाकी जो लोग थे वो लोग भी देखे जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़ कर गये उसे बचा कर लाये और नाव में ला कर बैठाये उसको खाना पानी और कपड़ा लाकर दिये है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधे होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

See also  छत्तीसगढ़: दो सगी बहनों की सर्पदंश से मौत...परिवार मे छाया मातम

Related Articles

Leave a Reply