छत्तीसगढ़

पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा : शादी में जा रहे 40 से ज्यादा ग्रामीणों से भरी पिकअप तीन बार पलटी, 22 लोग घायल

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, खुरपा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में 40 से अधिक ग्रामीण सवार थे, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बधौरी से बरौर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जाते समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पिकअप वाहन बहुत तेज गति में चल रहा था। तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह तीन बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर तुरंत अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकतर घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। हालांकि, लगभग 20 लोगों को अधिक गंभीर चोटें लगी हैं। कुछ घायलों को गंभीर चोटें होने की आशंका बनी हुई है।

See also  39 जवानों के हत्यारे 3 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

2
जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा ने कहा कि, जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार लगातार जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन भी इस पूरी स्थिति पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। 

Related Articles

Leave a Reply