छत्तीसगढ़

बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार : पंजीकृत श्रमिकों के लिए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना वरदान, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

बलौदा बाजार। आर्थिक तंगी अब निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति के साथ-साथ कॉपी-किताब, स्टेशनरी और गणवेश के लिए भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तक अध्ययन करने पर 1 हजार रुपए से 10 हजार रुपए तक छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा योजना के लाभार्थी प्रत्येक बच्चे को स्टेशनरी एवं गणवेश के लिए अलग से 2 हजार रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

See also  अचानक धंस गई खेत की जमीन, बन गया गहरा गड्ढा, किसान दहशत में

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजनाबच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है शिक्षा
योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई प्रभावित न होने देना है। शासन का मानना है कि, शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की संवेदनशील पहल
श्रम विभाग ने सभी पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक हितग्राही चॉइस सेंटर, श्रम संसाधन केंद्र, श्रमेव जयते ऐप, विभागीय वेबसाइट अथवा श्रम कार्यालय, कक्ष क्रमांक 117, कलेक्टर परिसर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रमिकों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने वाली यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की संवेदनशील पहल मानी जा रही है।

See also  किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त जारी : छत्तीसगढ़ के 24.98 लाख किसानों के खाते में आए 566.77 करोड़ रुपये

Related Articles

Leave a Reply