छत्तीसगढ़

किराएदार युवतियों का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, बाथरूम में लगा रखा था हिडेन कैमरा

कांकेर

उत्तर बस्तर के जिला मुख्यालय में किराए पर रहने वाली कामकाजी युवतियों के कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने की शिकायत पुलिस को मिली है। मकान मालिक के दामाद ने बाथरूम में खुफिया कैमरा लगा रखा था, जिसकी जानकारी होने के बाद युवतियों ने एकजुट होकर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि शहर के जवाहर वार्ड में किराए पर रहने वाली कामकाजी युवतियों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनके घर मालिक ने उनके बाथरूम्स में हिडेन कैमरा लगा रखा है। उन कैमरों में युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची जाती हैं। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply