छत्तीसगढ़

रफ़्तार का कहर: खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में राष्ट्रिय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी ट्रक से जा टकराए। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

घटना चरचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान वीरेंद्र और नरेश के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला पैर, RPF जवान ने बहादुरी से बचाई यात्री की जान, देखें VIDEO

Related Articles

Leave a Reply