कोरबा

दर्द से कराह रही गर्भवती को खाट से 600 मीटर पैदल चलकर पहुंचाया 112 वाहन तक

कोरबा

ग्राम पतुरिया में 20 साल की एक गर्भवती महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी। महिला दर्द से कराह रही थी। महिला के घर के पास 112 वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। मामले की नजाकत को देखते हुए 112 बांगो टीम पीड़िता के घर तक पहुंची। महिला को परिजनों व ईआरव्ही टीम की सहायता से खाट के सहारे लगभग 500-600 मीटर पैदल चलकर वाहन तक लाया गया। तत्पश्चात टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरगा में ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला बहुत ही कमजोर है व हिमोग्लोबिन बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द उच्च स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है। टीम द्वारा आनन-फानन में पीड़ित महिला को लगभग 60 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में ले जाकर बेहतर इलाज हेतु भर्ती कराया गया। इस मामले में चालक नीरज पांडे और आरक्षक महेंद्र कुमार चंद्रा ने मानवता का परिचय दिया।

See also  केंद्र सरकार ने लागू कर दिया नया नियम, अब मिलेगी सस्ती बिजली, सिर्फ इतने रुपये आएगा बिल!

Related Articles

Leave a Reply