बिलासपुर

नहीं रहे मूलचंद खंडेलवाल : 85 वर्ष की आयु में घर पर ली अंतिम सांस

  • पटवा सरकार में खाद्य मंत्री रहे खंडेलवाल, कांग्रेस का गढ़ रहे बिलासपुर से जीतने वाले पहले भाजपाई विधायक थे

बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश शासन में मंत्री रहे मूलचंद खंडेलवाल का निधन हो गया है। 85 वर्ष की आयु में मूलचंद खंडेलवाल ने अपने घर पर ही अंतिम सांसें लीं। पूर्वमंत्री मूलचंद खंडेलवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बिलासपुर के ही अपोलो हास्पीटल में उनका इलाज चल रहा था। दोपहर 3 बजे सरकंडा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। मूलचंद खंडेलवाल के निधन से पूरे बिलासपुर में शोक की लहर छा गई है। 1990 के दशक में कांग्रेस के गढ़ बिलासपुर विधानसभा को भाजपा का गढ़ बनाने में उनका बउ़ा योगदान रहा है। वे बिलासपुर से जीतने वाले पहले भाजपाई विधायक रहे। इस जीत के बाद पार्टी ने उन्हें मंत्री पद से था नवाजा। अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा कैबिनेट में मूलचंद खंडेलवाल खाद्यमंत्री बने थे।

See also  तेज रफ्तार इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला, अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराई और पलट गई, पीछे बैठे युवा व्यवसायी की मौत

Related Articles

Leave a Reply