कोरबा

महिला का बनाया अश्लील वीडियो, करने लगे अश्लील इशारे… फिर क्या हुआ… पढ़िए पूरी खबर…

कोरबा

महिला का अश्लील वीडियो बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने एक घर में टाइल्स लगाने के काम करने के दौरान घटना को अंजाम दिया है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में रहने वाले एक परिवार अपने घर के कुछ हिस्से में टाइल्स लगवाने के लिए ओसामा हुसैन और तंजीम खान को काम दिया था। काम के दौरान दोनों ने घर की महिलाओं का मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना लिया। मामले की जानकारी होने पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों पर धारा 354 और 509 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। रामपुर थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि काम के पहले ही दिन आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। महिला संबंधी अपराध होने पर छेड़छाड़ और अश्लील इशारे बाजी का प्रकरण तैयार करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

See also  कोरबा के जंगल में ग्रामीणों पर भालू का हमला:3 गंभीर रूप से घायल; लकड़ी के लिए गए थे, अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Leave a Reply