देश

“नट्टू काका” तारक मेहता शो के बेहतरीन कलाकार का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहा था कैंसर का इलाज

नई दिल्ली,

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले नट्टू काका अब नहीं रहे. नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया है. वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि नट्टू काका काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें कैंसर था. वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए थे.


नट्टू काका ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया. शो में वे जेठालाल के असिस्टेंट का रोल प्ले किया करते थे और उनकी दुकान में काम करते थे. वे अपने फनी एक्सप्रेशन्स से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे. बाघा संग भी उनकी बॉन्डिंग बेहद खास थी. शो में उनकी क्यूट स्माइल और इंग्लिश बोलने के लहेजे के सभी दीवाने थे.

See also  कार खाई में गिरी...छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 4 बच्चों सहित एक महिला की मौत

घनश्याम नायक का जन्म 12 मई, 1944 को हुआ था. वे 77 साल के थे. पिछले काफी समय से वे बीमार थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे. एक्टर के निधन से तारक मेहता की टीम काफी मायूस है. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने घनश्याम नायक की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे प्यारे नट्टू काका हमारे साथ नहीं रहे. परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दें और परम शांति दें. उनके परिवार को ये दु:ख सहन करने की शक्ति दें. नट्टू काका हम आपको नहीं भूल सकते.

बता दें कि घनश्याम नायक सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं. वे साल 1960 में आशोक कुमार की फिल्म मासूम में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे. इसके बाद वे बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी समेत कई फिल्मों हा हिस्सा रहे. उनकी कमी एंटरटेनमेंट जगत को हमेशा खलेगी.

See also  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

Related Articles

Leave a Reply