देश

पति से खुश नहीं थी महिला, शादी के 15 दिन बाद युवक को कुल्हाड़ी से मार डाला, बॉयफ्रेंड ने दिया साथ

शादी के 15 दिन बाद दिखा असली चेहरा

विदिशा। जिले के लटेरी तहसील में हुए हत्याकांड का हफ्तेभऱ में खुलासा हो गया। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने अपने गुहान को कबूल किया है। पति की हत्या करने वाली महिला ने 15 दिन पहले ही शादी के बंधन में बधी थी। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि छह जुलाई को जब नव दंपत्ति सो रहे थे। उसी समय पति की हत्या हो गई थी। जिस पर पत्नी ने बेसुध होने की बात कर पुलिस को गुमराह किया था। लेकिन पुलिस पहले दिन से ही पत्नी को संदिग्ध मानकर चल रही थी। वहीं कॉल डिटेल्स और अन्य सूचना के बाद महिला का असली चेहरा उजागर हो गया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी से कढाई से पूछताछ की।

See also  अनोखा टोटका: उपसरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाया....इस संकट से निपटने किया ऐसा काम

Related Articles

Leave a Reply