रायपुर

हुक्का बार में पुलिस की रेड…..पुलिस ने कैफ़े के संचालक को किया गिरफ्तार

रायपुर

तेलीबांधा थाने की टीम ने हुक्का बार परोसते हुए एक कैफे के मालिक को पकड़ा है। दिवाली की छुटि्टयों के बीच आरोपी युवकों को हुक्का परोस रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए हुक्का कैफे मालिक का नाम श्याम कुमार है। मेग्नेटो मॉल के पास इसका हाई वे हार्ट के नाम से कैफे है। तेलीबांधा थाने की पुलिस को खबर मिली थी कि श्याम कुमार अपने कैफे में आए लड़कों को हुक्का परोस रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो हुक्का पीने आए लड़के भाग निकले। इसके बाद छापा मारने गई टीम ने श्याम कुमार को दबोच लिया। इसके पास से 5 हुक्का पॉट ,जर्दा युक्त रॉ मटेरीयल वगैरह मिला है।

See also  छत्तीसगढ़ के 76.94 लाख राशनकार्डों का नवीनीकरण: 25 जनवरी से 29 फरवरी तक करें आवेदन, ऑनलाइन भी करें अप्लाई

Related Articles

Leave a Reply