रायपुर

सेक्स रैकट छापे में भागने के प्रयास में छत से कूदी घायल लड़की की उपचार के दौरान मौत, महावीर नगर में मारा था छापा 

रायपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा कल मारे गए छापे के दौरान दूसरे माले से कूदने वाली लड़की की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि कल कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर महावीर नगर में छापा मारा था। वहां से सात महिलाओं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उस बीच एक लड़की छत से कूदकर भागने के प्रयास में घायल हो गई थी। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि लगभग दस वर्ष पूर्व डीएसपी क्राइम शशिमोहन सिंह के द्वारा डीडी नगर स्थित डिडवानिया काम्प्लेक्स में छापा मारा गया था। तब सेक्स रैकेट में संलिप्त एक व्यक्ति छठवे फ्लोर से कूद गया था। वही उसकी मौत हो गई थी। इस तरह रायपुर के इतिहास में आज दूसरी ऐसी घटना हुई जहां सेक्स रैकेट के लिए मारे गये छापे में भागने के प्रयास में किसी आरोपी की मौत हुई है।

See also  सीमेंट लोड कर ओडिशा जा रहे ट्रक में अचानक लगी भयानक आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान; 500 मीटर दूर तक देखी गईं लपटें

Related Articles

Leave a Reply