जांजगीर चांपा

खेत किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला की सड़ी गली हालत में शव, कपड़ो के आधार पर पहचान करने में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा

जिले के तलदेवरी गांव के नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का सडी गाली हालत में शव मिला है। यह शव लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है,अभी शव की पहचान नहीं हुई है। बिर्रा थाना क्षेत्र का है मामला,जांच में पुलिस जुटी हुई है। बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया की,ग्रामीणों से सूचना मिली की तलदेवरी और बोरसी गांव के बीच नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़ी गली हालत में है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

मृत बुजुर्ग महिला की उम्र लगभग 65-70 वर्ष के बीच में है यह शव लगभग 20 दिन पुरानी है।बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बुजुर्ग महिला के शरीर के पैर के पंजे नहीं है,मारने के बाद कुत्तों ने शव को खाया है जिसे शरीर के कुछ हिस्सों की हड्डी मृतिका के पास से कुछ दूरी पर मिला है।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान की हो सके,शव के आस पास की तलाशी ली गई मगर कुछ नहीं मिला है। मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो भेजी गई है साथ ही गुम इंसान के बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज के बारे में भी पता लगाया जा रहा है ताकि मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान हो सके।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

मृतिका की पहचान के लिए पुलिस ने दी जानकारी..
1.लाल रंग की साड़ी,2.दाए हाथ में लाल रंग की चूड़ी,3.पीले कलर का बिलौज,4.महरूम रंग का पेटीकोट पहनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply