छत्तीसगढ़

भगवान शिव के जल से बंदर बुझा रहा अपनी प्यास

मुंगेली

छत्तीसगढ़ के मुंगेली से अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदर भगवान भोलेनाथ पर जल की धारा अर्पित करने वाली जलहरी से प्यास बुझा रहा है. वीडियो में केवल एक ही बंदर दिखाई दे रहा है, जबकि 7-8 बंदरों ने यहां लाइन लगाकर इस जल से अपनी प्यास बुझाई. दरअसल, मुंगेली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे इंसान तो हलाकान है ही, साथ ही जानवरों की हालत भी खराब हो रही है. जिले में मौजूद पानी के स्रोत लगातार कम होते जा रहे हैं. ऐसे में परेशान जानवर जहां पानी दिखाई दे रहा है वहां से अपनी प्यास बुझा रहे हैं. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

गौरतलब है कि ये वीडियो मुंगेली के लोरमी का है. यहां कुछ लोग भगवान के दर्शन करने शिव मंदिर में आए थे. इन्हीं कुछ लोगों में से किसी ने देखा कि 7-8 बंदरों का झुंड पीपल के पेड़ के नीचे प्यासा बैठा है. इन बंदरों ने पहले एक गड्ढे से पानी पीया. लेकिन, जब पानी खत्म हो गया तो वे प्यास से यहां-वहां देखने लगे. इतने में एक बंदर की नजर भगवान शिव की जलहरी पर पड़ी. वह फौरन वहां पहुंच गया और इसी जलहरी से पानी पीने लगा. उसे पानी पीते देख बाकी बंदर भी उसके पीछे-पीछे आ गए. उन्होंने भी भगवान शिव की जलहरी से पानी पीकर प्यास बुझाई.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

बेहाल कर रही गर्मी
इस बीच यहां आए भक्तों में से किसी एक ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके अपलोड होते ही यह वायरल हो गया. कई लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं. बता दें, मुंगेली का तापमान इस वक्त 44 डिग्री पर पहुंच गया है. यहां बिजली कटौती से भी लोग हलाकान हैं. भीषण तपिश की वजह से नदी-नाले सूख गए हैं. जीवन दायिनी मनियारी जलाशय में 35 फीसदी पानी बचा है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply