छत्तीसगढ़

ओवर टेक करने के चक्कर में पिकअप की चपेट में आए 3 युवक, मौके पर हुई मौत

पिथौरा. छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में आज एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने  कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.

तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

See also  रेप पीड़िता ने किया सुसाइड : वीडियो बनाकर किया इंस्टाग्राम में अपलोड, बोली- सोनू सिंह मेरी मौत का जिम्मेदार

Related Articles

Leave a Reply