छत्तीसगढ़बिलासपुर

छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक बर्खास्त, कलेक्टर के निर्देश पर जेडी ने जारी किया आदेश

बिलासपुर. छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक कमलेश साहू को बर्खास्त कर दिया गया है. इस घटना की खबर प्रसारित होते ही कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर जेडी ने शिक्षक की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया.

आरोपी शिक्षक बिल्हा ब्लॉक के गोंदईया मिडिल स्कूल में पदस्थ था. पहले भी वह छात्राओं से अनुचित व्यवहार की शिकायत पर जेल जा चुका है. 2024 में 6 छात्राओं ने शिकायत की थी. अदालत ने सबूतों के अभाव में शिक्षक को दोषमुक्त किया था. फिर भी वह नहीं सुधरा. लगातार शिक्षक के खिलाफ फिर शिकायतें मिल रही थी. इस मामले पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई का आदेश दिया था.

See also  छत्तीसगढ़ के पहले गुपचुप वाले भैया, जिसे Youtube ने दिया Golden Play Button… Instagram में है 231K Followers और Youtube में है 1.34M subscribers

Related Articles

Leave a Reply